भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीरों को कोटि-कोटि नमन। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दुर्गम चोटियों पर अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए भारतीय जवानों ने तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा कर स्वर्णिम इतिहास रचा। राष्ट्र उनके त्याग और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को निवाड़ी जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां वे करीब 193 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 59 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं से जिले में आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Next Post
सांवेर रोड की पुस्टा फैक्ट्री में भीषण आग, रातभर चला रेस्क्यू
Sun Jul 26 , 2026
इंदौर:सांवेर रोड के सी सेक्टर स्थित पुस्टा निर्माण एवं पैकिंग की फैक्ट्री में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी. करीब 10 घंटे चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद आग पर […]

You May Like
-
4 months ago
मऊगंज हाइवे में लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
-
1 year ago
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सम्मानित