लापरवाही के करंट ने ली थी युवक की जान, पूर्व तहसीलदार, कर्मचारी गये जेल

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बरगी मार्ग के समीप नेंगई सिरौरा स्थित निसर्ग वॉटर फॉल में 24 मई को स्वीमिंग पूल में लगे स्लाइडर के पोल में लापरवाही के करंट आने से हुई युवक की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व तहसीलदार, कर्मचारी को गुरूवार को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।विदित हो कि 24 मई को विनीत विश्वकर्मा 33 वर्ष निवासी कांचघर नई बस्ती घमापुर, दोस्त नीरज मेहरा, अभिषेक सेन, साजन विश्वकर्मा चारों निसर्ग वॉटर फॉल स्विमिंग पूल ग्राम सरौरा में नहाने के लिये दोपहर लगभग 3.30 बजे आये थे जहां रसीद लेने के बाद चारों निसर्ग के स्वीमिंग पूल में चारों लगभग 4 बजे नहा रहे थे। नहाते हुऐ साजन दूसरे पूल में जाने के लिये स्विमिंग पूल के किनारे लगे लोहे के पाईप को पकड़े था जिसमें बिजली का तार लगा हुआ था पकड़ते ही करंट लग गया। साजन विश्वकर्मा 20 वर्ष निवासी सुभाष नगर नई बस्ती झण्डा चौक रांझी
को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी।
बिजली का कटा हुआ तार लोहे के पाईप में लगाये थे –
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि नहाते नहाते साजन विश्वकर्मा ने प्रथम पुल से दूसरे पुल में जाने के लिए लोहे के पाईप को दाहिने हाथ से पकडा था जिसमें पुल के मोटर एंव बोरिग चलाने के लिए बिजली के तार जो कि स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा थे कि उनसे पूल क्षेत्र में करंट लग सकता है, लगे हुए थे जिसमे कटे हुए तार से लोहे के पाईप में करंट आने से साजन विश्वकर्मा को बिजली का कंरट लग गया था। साजन बेहोश होकर वही चिपक गया था जिसे देख कर विनीत विश्वकर्मा, अभिषेक सेन ने साजन विश्वकर्मा को लोहे के पाईप से हटाकर अलग किये थे लोहे का पाईप वही स्वीमिगं पुल के पास था जिसमें पानी होने से कंरट आ सकता था जिसकी जानकारी होने के बाबजूद भी रिसोर्ट के प्रबंधक एवं कर्मचारी बिजली का कटा हुआ तार लोहे के पाईप में लगाये थे। पुल में अन्य नहाने आये रवीन्द्र विश्वकर्मा ने भी पाईप को छुने से बिजली का झटका आने की जानकारी रिसोर्ट से कर्मचारी नीलेश पटेल को दिया था। ये जानते हुये भी कि लोहे के पाईप व उस क्षेत्र से करंट आ रहा है जिससे किसी व्यक्ति की मौत होना संभावित है। तब भी रिसोर्ट के प्रबंधक व कर्मचारी द्वारा सुधार कार्य नही किया गया।
मदद से किया मना, मजबूर होकर घायल को बाइक से ले गए-
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए जिसमें यह बात भी सामने आई कि करंट लगने के बाद जब घायल साजन विश्वकर्मा को मदद के लिए पर्ची केबन के पास ले गये तो पर्ची देने वाले कर्मचारी नीलेश पटेल ने बोला कि यहां के मैनेजर एंव मालिक विवेक त्रिपाठी द्वारा कोई चिकत्सीय उपचार नहीं दिया गया है। जिस कारण समय पर कोई मदद नही मिल सकी, मजबूर होकर घायल साजन विश्वकर्मा को मोटर सायकिल में विक्टोरिया अस्पताल जबलपुर ले गये थे जहां पर डाक्टर द्वारा करीबन 5.30 बजे चैक करने पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया ।
मैनेजर अब भी फरार
आरोपी निर्सग रिसोर्ट (वाटर फल) स्विमिंग पुल ग्राम सरोरा बरेला के मालिक एवं पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी, मैनेजर मनीष पटेल, कर्मचारी नीलेश कुमार पटेल के खिलाफ पुलिस ने धारा 105, 106(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विवेक त्रिपाठी 53 वर्ष निवासी गढ़ा पुरवा थाना गढ़ा एवं नीलेश कुमार कुर्मी 34 वर्ष निवासी ग्राम घाना कला थाना मझौली को अभिरक्षा में लेते हुये न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है जबकि मनीष पटेल अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है ।

Next Post

मौत की खंतिया: ओपन काष्ट खंती में डूबे दो किशोरों के मिले शव

Thu May 28 , 2026
छिंदवाड़ा / जुन्नारदेव: कोयलांचल क्षेत्र में वेकोली द्वारा छोड़ी गई असुरक्षित ओपन कास्ट खंतियाँ एक बार फिर दो परिवारों की खुशियाँ निगल गई हैं। डूंगरिया चौकी अंतर्गत कोठीदेव में वेकोली की प्रतिबंधित खंती में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। जन्मदिन की पार्टी मनाने गए 10 दोस्तों की […]

You May Like