खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिहोना और भिण्ड में की सख्त कार्यवाही, होटलों से लिए नमूने, सूर्या ढ़ाबा को दिया नोटिस

भिंड: खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा तहसील मिहोना और भिण्ड में सख्त कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरन सेंगर ने ग्वालियर रोड़ स्थित सूर्या ढ़ाबा, जय गुरुदेव भोजनालय, विरासत होटल और खाना कंपनी की किचिन में बन रहे खाने की जांच की एवं सभी होटलों से पनीर के नमूने जांच वास्ते एकत्र किए।

सूर्या ढ़ाबा की किचिन में स्वच्छता एवं अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने तहसील मिहोना के ग्राम चांदोख स्थित उत्तम डेयरी पर छापामार कार्रवाई कर दूध में वनस्पति और ग्लूकोज पाउडर मिलाकर मावा बनाते हुए पकड़ा।

डेयरी संचालक उत्तम शर्मा से दूध मावा वनस्पति और ग्लूकोज पाउडर के नमूने जांच वास्ते लेकर 50 किलोग्राम मावा, 32 किलो वनस्पति एवं 13.8 किलोग्राम ग्लूकोज पाउडर जप्त किया। रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी रेखा सोनी ने उत्तम डेयरी का खाद्य रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया है।

Next Post

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 39 रनों से हरा दिया

Mon Aug 24 , 2026
नई दिल्ली,  अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बल्लेबाज यश भाटिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 38 […]

You May Like