​संकल्प से समाधान अभियान: लापरवाहों पर गिरी गाज, CEO ने थमाया कारण बताओ नोटिस

​सौसर। क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अनुशासन को लेकर जनपद सीईओ प्रियंक मिश्रा कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। शुक्रवार को संकल्प से समाधान अभियान के तहत किए गए औचक निरीक्षण में भारी अनियमितताएं उजागर हुईं, जिसके बाद संबंधित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

 

*​निरीक्षण में मिलीं खामियां*

 

​सीईओ प्रियंक मिश्रा ने ग्राम खांड सिवनी में अभियान की विस्तृत समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने ग्राम देवली का रुख किया, जहां जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही थी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन योजना के तहत परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधितों को अंतिम चेतावनी दी।

 

*​कर्मचारी मिले अनुपस्थित -*

 

ग्राम पंचायत देवली के निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक बिना किसी पूर्व सूचना के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान श्री मिश्रा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान पर अनाज के स्टॉक और उसकी क्वालिटी की भी बारीकी से जांच की।

 

*​कड़ी कार्रवाई के निर्देश -*

 

​ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए सीईओ श्री मिश्रा ने अनुपस्थित सचिव और जीआरएस के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नवभारत से चर्चा में प्रियंक मिश्रा ने कहा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें, अन्यथा सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

Next Post

राज्यमंत्री ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया

Fri Feb 13 , 2026
सतना। शुक्रवार की शाम नागौद से वापस सतना लौटते समय मोटर साइकिल में सवार दो लोगों को सडक पर घायल अवस्था में पडा देख राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने अपना वाहन रूकवाया। उन्होंने मौके पर घायलों की स्थिति देखकर तत्काल सिविल लाइन थाने को सूचना दी। टी आई सिविल लाइन […]

You May Like