इटली को 24 रनों से हराकर इंग्लैंड सुपर 8 में पहुंचा

कोलकाता, 16 फरवरी (वार्ता) विल जैक्स (नाबाद 53/ एक विकेट), टॉम बैटन (30) और फिल सॉल्ट (28) रन के बाद जेमी ओवर्टन और सैम करन (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने टी-20 विश्वकप के 29वें मुकाबले में इटली पर संघर्षपूर्ण मुकाबले में 24 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सुपर आठ में जगह बना ली है। 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली शुरुआत बेहद खराब हुई और उसने महज 22 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। इसके बाद जस्टिन मोस्का और बेंजमिन मनेंटी जोड़ी ने पारी को संभाला और चौथे विकेट लिये 92 रन जोड़े। 12वें ओवर में विल जैक्स ने बेंजमिन मनेंटी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मनेंटी ने 25 गेंदों चार चौके और छह छक्के लगाते हुए 60 रनों की पारी खेली। ग्रांट स्टुअर्ट 23 गेंदों में 45 रन बनाकर 19वें ओवर में आउट हुये। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और दो चौके लगाये। कप्तान हैरी मनेंटी और जसप्रीत सिंह 12-12 रन बनाकर आउट हुये। मैच की आखिरी गेंद पर जेमी ओवर्टन ने अली हसन को बोल्ड कर 178 रन के स्कोर पर इटली की पारी का अंत कर मुकाबला 24 रनों से अपने नाम कर लिया।
इंग्लैंड के लिए जेमी ओवर्टन और सैम करन (तीन-तीन विकेट) लिये। जोफ़्रा आर्चर को दो विकेट मिले। विल जैक्स और आदिल राशीद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां इंग्लैंड ने इटली के खिलाफ सात विकेट पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने इटली के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। हालांकि इस दौरान उसने लगातार विकेट भी गंवाये। जाॅस बटलर (तीन) तीसरे ओवर में पहले विकेट के रूप में आउट हुये। फिल सॉल्ट ने 18 गेंदों में 28 रन बनाये। जेकब बेथेल (23), कप्तान हैरी ब्रुक (14) और टॉम बैटन 21 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुये उस समय टीम का स्कोर पांच विकेट पर 105 रन था। ऐसे संकट के समय विल जैक्स ने मोर्चा संभाला और विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। सैम करन (25) और जेमी ओवर्टन (15) रन बनाकर आउट हुये। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विल जैक्स 22 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इटली के लिए ग्रांट स्टुअर्ट और कृषण कालूगामगे ने दो-दो विकेट लिये। बेंजमिन मनेंटी, जे जे स्मट्स और अली हसन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

दिल्ली सरकार ने तीन खो-खो विश्व कप विजेता खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये प्रत्येक दिए

Mon Feb 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) खो खो विश्वकप 2025 में को भाग ले चुके दिल्ली के तीन खो-खो खिलाड़ियों, मेहुल, अंशु कुमारी और नसरीन, को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 75-75 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। श्रीमती रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ल खेल महाकुंभ के उद्घाटन के […]

You May Like