मनीष पॉल ने वेबसीरीज ‘रफूचक्कर’ के दो साल पूरे होने का मनाया जश्न

मनीष पॉल ने वेबसीरीज 'रफूचक्कर' के दो साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई, 18 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी वेबसीरीज ‘रफूचक्कर’ के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया है।

स्टेज और स्क्रीन पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस और चार्म के लिए मशहूर मनीष पॉल ने अपनी सराही गई वेब सीरीज़ रफूचक्कर के दो साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट शेयर किया। यह शो उनके अभिनय करियर का एक अहम मोड़ साबित हुआ।

रफूचक्कर में मनीष ने पांच बिलकुल अलग-अलग किरदार निभाए, जिससे दर्शकों को उनका नया और अनदेखा अंदाज़ देखने को मिला। एक साधारण इंसान से लेकर रंगीन ठग तक, मनीष ने हर किरदार को अपने अंदाज़ में निभाकर न सिर्फ आलोचकों बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया।

मनीष पॉल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा,हर दिन किसी एक्टर को 5 किरदार निभाने का मौका नहीं मिलता।यकीन नहीं होता, रफूचक्कर को दो साल हो गए!अब बोलो… सीज़न 2 का चक्कर हो जाए।

मनीष अब अपने अपकमिंग बड़े पर्दे के प्रोजेक्ट्स सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और हाय जवानी तो इश्क होना है की तैयारियों में जुटे हैं। रफूचक्कर उनके सफर में एक ऐसा मील का पत्थर है, जो उन्हें सिर्फ एक एंटरटेनर नहीं, बल्कि एक बहुपरती प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में साबित करता है।

Next Post

किन्नर समुदाय की एसपी ऑफिस में गुहार, युवक करते हैं परेशान, पुलिस सुनती नहीं

Wed Jun 18 , 2025
ग्वालियर: एसपी ऑफिस में कई किन्नर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं. उनका कहना है कि स्थानीय युवाओं द्वारा की जा रही छेड़खानी से वे परेशान हैं. किन्नरों का आरोप है कि पड़ाव इलाके में कुछ लड़के उनके ऊपर एक महीने से अश्लील कमेंटबाज़ी कर रहे हैं, तीन दिन से तो उन्होंने […]

You May Like