प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग युवक ने लगाई फांसी, धरने पर बैठे परिजन

सिंगरौली। कोतवाली थाने के बलियरी इलाके में आज सवेरे एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों ने शव को कोतवाली थाना के मुख्य द्वार पर रखकर हंगामा कर दिया।

परिजनों की मांग है कि मृतक प्रेम कुमार को पुरानी प्रेमिका अक्सर परेशान करती थी और सुसाइड नोट के मुताबिक प्रेमिका लड़की एवं उसके परिजन लगातार मृतक प्रेम कुमार को परेशान किया जा रहा था। सुसाइड नोट में लड़की सहित उसके परिजनों पर भी मृतक प्रेम कुमार ने आरोप लगाए हैं। वहीं भारी भरकम पैसे की भी डिमांड की जा रही थी जिसको मृतक प्रेम कुमार नहीं दे पा रहा था और इसी कारण उसने मौत को गले लगा लिया, परिजनों की मांग है कि जो भी दोषी लोग हैं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। वहीं निरीक्षक कोतवाली बैढ़न अशोक सिंह परिहार ने बताया कि जांच के दौरान तथ्य पाए जाने पर अपराध पंजीकृत कर दोषियों को हिरासत में लिया जाएगा।

Next Post

टोंकखुर्द में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रिश्वत लेते ट्रैप

Fri Oct 10 , 2025
देवास। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त निर्देशों के तहत उज्जैन लोकायुक्त इकाई ने टोंक खुर्द में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सोनी को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए जनपद कार्यालय टोंक खुर्द स्थित उनके कार्यालय में ट्रैप किया। जानकारी के […]

You May Like