नदी में नहाने गया युवक डूबा, मौत

सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवगढ़ में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार को माधवगढ़ स्थित नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया 21 वर्षीय अर्चित सिंह पानी में डूब गया। दोस्तों के बचाने के प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिया टोला माधवगढ़ निवासी अर्चित सिंह (21) अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ सुबह 11 बजे नदी में बने एनीकेट में नहाने गया था।

लगभग डेढ़ घंटे तक नहाने के बाद सभी दोस्त एक-एक कर नदी से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अर्चित का पैर फिसल गया और वह पानी की गहराई में चला गया। वहां मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने के लिए तुरंत नदी में छलांग लगाई, लेकिन अर्चित का पता नहीं चल सका। दोस्तों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और गोताखोर मौके पर पहुंचे।
ले गये निजी हॉस्पिटल
ग्रामीण गोताखोरों ने अर्चित की तलाश शुरू की। लगभग आधे घंटे की खोजबीन के बाद अर्चित को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है

Next Post

स्वच्छता की ओर बैरसिया: भोपाल नगर निगम ने सिखाया होम कंपोस्टिंग का पाठ, सौंपे कचरा वाहन

Mon May 25 , 2026
भोपाल। नगर निगम के सहायक आयुक्त सतीश मटसेनिया और नोडल अधिकारी राकेश शर्मा ने बैरसिया क्षेत्र का दौरा कर नागरिकों एवं व्यापारियों को कचरा पृथक्कीकरण और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के प्रति जागरूक किया. अधिकारियों ने लोगों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने तथा पृथक रूप […]

You May Like

Play sound