
सागर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सागर की बी ए द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में द्वितीय पाली में कुलगुरु प्रोफेसर विनोद मिश्रा के द्वारा निरीक्षण किया गया। कुलगुरु ने आयोजित हो रही परीक्षा के प्रत्येक कक्षा में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निरीक्षण पंजी में उन्होंने समस्त व्यवस्थाएं सही पाई गई ऐसा लेख किया। कुलगुरु प्रोफेसर विनोद मिश्रा ने बताया कि ऐसे निरीक्षण से जहां एक और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में सहायता मिलती है वहीं दूसरी ओर सभी वीक्षकों एवं प्रोफेसरो से साक्षात्कार होता है।
निरीक्षण के पश्चात कुलगुरु ने अतिरिक्त संचालक डॉक्टर नीरज दुबे से एकेडमिक चर्चा की। जिसमें रामकुमार गोस्वामी एवं भावना यादव उपस्थित थी। परीक्षा में रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय सागर के केंद्रीय उड़न दस्ता दल द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण दल संयोजक डॉ ए सी जैन, डॉ भावना यादव डॉ डीके गुप्ता तथा डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा ने परीक्षा संचालन व्यवस्था विश्वविद्यालय के नियम अनुसार सही और संतुष्ट पाई गई ऐसा लेख किया है। निरीक्षण के समय डॉक्टर इमराना सिद्दीकी प्रभारी प्राचार्य, डॉ अमर कुमार जैन केंद्राध्यक्ष , डा प्रकाश कुशवाहा,सहायक केंद्राध्यक्ष डा शैलेन्द्र राजपूत सहायक केंद्राध्यक्ष, डा रविंद्र ठाकुर, देवकृष्ण नामदेव उपस्थित रहे
