जीतकर काफी अच्छा लग रहा है : सूर्यकुमार

होबार्ट, 02 नवम्बर (वार्ता) भारत की ऑस्ट्रेलिया पर तीसरे टी 20 मुकाबले में पांच विकेट की सीरीज बराबर करने वाली जीत हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैच में जीत हासिल कर अच्छा लग रहा है। सूर्यकुमार ने मैच जीतने के बाद प्रेजेंरेशन में कहा, ”हमारे लिए टॉस जीतना काफ़ी अच्छा रहा, लगातार टॉस हार के सिलसिले को तोड़ना अच्छा रहा। जीतकर अच्छा लग रहा है। यह बढ़िया कॉम्बिनेशन था। वॉशिंगटन एक लचीले बल्लेबाज हैं। शुभमन और अभिषेक आग और बर्फ़ जैसे हैं, कुछ ऐसी ही स्थिति बुमराह और अर्शदीप के साथ भी है। बुमराह ने अपना काम बखूबी किया और अर्शदीप अपनी योजनाओं को लेकर काफ़ी स्पष्ट थे।”

प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप सिंह ने कहा, ”मैं बस प्रक्रिया पर ध्यान देने और अपने कौशल पर भरोसा करने की कोशिश कर रहा हूं, मुझे लगता है कि जब कोई बल्लेबाज आप पर आक्रमण करता है तो उसे आउट करने की संभावना बन जाती है। मुझे भारत के लिए खेलने में मज़ा आता है, जब भी गेंदबाजी मिलती है तो गेंदबाजी का लुत्फ उठाता हूं। मैं सिर्फ़ उन चीज़ों को अमलीजामा पहनाने का प्रयास करता हूं जिनका मैंने अभ्यास किया है।”

 

Next Post

हमने शायद 20 रन कम बनाये : मार्श

Sun Nov 2 , 2025
होबार्ट, 02 नवम्बर (वार्ता) भारत से तीसरे टी 20 मुकाबले में पांच विकेट से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि उनकी टीम ने शायद 20 रन कम बनाये। मार्श ने प्रेजेंटेशन में कहा, ”हमने शायद 20 रन कम बनाए, हमें अधिक रन बनाने का कोई […]

You May Like