हमने शायद 20 रन कम बनाये : मार्श

होबार्ट, 02 नवम्बर (वार्ता) भारत से तीसरे टी 20 मुकाबले में पांच विकेट से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि उनकी टीम ने शायद 20 रन कम बनाये।

मार्श ने प्रेजेंटेशन में कहा, ”हमने शायद 20 रन कम बनाए, हमें अधिक रन बनाने का कोई रास्ता ढूंढना होगा। मुझे इंटेंट देखकर काफ़ी अच्छा लगा। ख़ासकर जिस तरह से टिम डेविड ने शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद रन बनाए। स्टॉयनिस ने अपने अनुभव का प्रदर्शन किया, इस मुक़ाबले से हमारे पास अभी भी काफ़ी सकारात्मक पहलू हैं।

पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गयी है।

Next Post

रूस ने गिराए 15 यूक्रेनी ड्रोन

Sun Nov 2 , 2025
मास्को, 02 नवंबर (वार्ता) रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने तीन घंटे के भीतर 15 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं। ये सभी ड्रोन क्रास्नोदर क्षेत्र और काला सागर के ऊपर उड़ रहे थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि रविवार सुबह 9 […]

You May Like