विदिशा रेलवे स्टेशन पर टिकट व्यवस्था बदहाल, यात्रियों को हो रही परेशानी

विदिशा: विदिशा रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए केवल एक ही विंडो संचालित होने और एटीवीएम मशीनों के अधिकांश समय बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बढ़ती भीड़ के कारण लंबी कतारें, धक्का-मुक्की और विवाद जैसी स्थिति बन रही है.
महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों
और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई हो रही है. यात्रियों का कहना है कि टिकट लेने में अधिक समय लगने से कई बार ट्रेन छूटने की नौबत आ जाती है. उपयोगकर्ता सलाहकार समिति सदस्य कमलेश सेन ने मंडल रेल प्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल भोपाल को पत्र भेजकर अतिरिक्त अनारक्षित टिकट विंडो शुरू करने, एटीवीएम मशीनों का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि खराब टिकट व्यवस्था के कारण कई यात्री मजबूरी में बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं, जिससे उन्हें जुर्माना और अनावश्यक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं.

Next Post

हाइवे जाम करने पर दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 33 पर केस दर्ज

Fri May 8 , 2026
इंदौर:किशनगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के खिलाफ बड़ा कानूनी कदम उठाया है. किसानों की समस्याओं को लेकर मेडिकेप्स चौराहा स्थित नेशनल हाईवे पर किए गए इस विरोध प्रदर्शन के कारण एबी रोड पर […]

You May Like