हाइवे जाम करने पर दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 33 पर केस दर्ज

इंदौर:किशनगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के खिलाफ बड़ा कानूनी कदम उठाया है. किसानों की समस्याओं को लेकर मेडिकेप्स चौराहा स्थित नेशनल हाईवे पर किए गए इस विरोध प्रदर्शन के कारण एबी रोड पर घंटों आवागमन ठप रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस के 33 प्रमुख नेताओं सहित अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.
पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में विधायक, पूर्व विधायक और जिला अध्यक्षों सहित कई बड़े नाम शामिल हैं. इसमें झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत, इंदौर जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी और पार्षद राजू भदौरिया जैसे प्रमुख चेहरों को आरोपी बनाया गया है.

इनके अलावा किसान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू ठाकुर, सदाशिव यादव, शक्ति सिंह गोयल, अजय रघुवंशी, शुभम दरबार, सोहन सिंह ठाकुर, सरपंच विजय बिलोनिया, अशोक सैनी और सोराब पटेल सहित कुल 33 नेताओं को नामजद किया गया है.गुरुवार को आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने किसानों की मांगों को लेकर हाईवे के बीचों-बीच धरना दे दिया था. इस चक्का जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बार-बार समझाइश देने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने रास्ता नहीं खोला, जिससे आम जनता और आपातकालीन सेवाओं के लिए गंभीर स्थिति पैदा हो गई. सार्वजनिक मार्ग को अवैध रूप से अवरुद्ध करने और शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में किशनगंज पुलिस ने अब इन सभी नेताओं के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपियों में महू ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु मालवीय, योगेश बीना, मनोहर सारदिया और कान्हा उर्फ कृष्णा गोयल जैसे स्थानीय पदाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं

Next Post

मौसेरे भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

Fri May 8 , 2026
इंदौर: मानपुर थाना थाना इलाके में एक युवक ने अपने पारिवारिक संबंध और बहन के भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. जब नाबालिग की सगाई की बात शुरू हुई, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परिवार में हड़कंप मचा दिया. पुलिस ने आरोपी […]

You May Like