धुरंधर का टाइटल ट्रैक रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।

सारेगामा इंडिया ने जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ के साथ मिलकर धुरंधर का टाइटल ट्रैक पेश किया है, जो बहुत ही जोश और एनर्जी से भरा है।यह गाना एक लिरिकल वीडियो के साथ आया है, जिसमें रॉ और रियल एनर्जी साफ़ नजर आ रही है। वीडियो अब सारेगामा म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर लाइव है और ऑडियो सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने इस गाने को मॉडर्न हिप-हॉप और पंजाबी फ्लेवर के साथ बनाया है। हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस, सुधीर यदुवंशी , शाश्वत सचदेव, मोहम्मद सादिक़ और रंजीत कौर की आवाज़ों ने इसे और भी दमदार बनाया है। गाने के लिरिक्स हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं।हनुमानकाइंड का यह पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। उन्होंने इसमें अपनी रैप स्टाइल और देसी अंदाज दिखाया है, जो रणवीर सिंह की स्क्रीन पर मौजूदगी के साथ बिलकुल फिट बैठती है।

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार स्टारकास्ट नज़र आएंगे।आदित्य धर के निर्देशन में बनी और ज्योति देशपांडे एवं लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म पांच दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Next Post

बरगी टनल: अब  सिर्फ 670 मीटर शेष रह गया काम

Fri Oct 17 , 2025
सतना: बहुप्रतीक्षित बरगी नहर परियोजना के तहत बन रही टनल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। टनल बोरिंग मशीन (टी.बी.एम.) द्वारा अब तक 5,481 मीटर सुरंग निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, और अब इस मशीन को सुरंग से बाहर निकाला जा रहा है।इस […]

You May Like