दक्षिणी यूनान में नाव पलटने से तीन की मौत, 56 को बचाया गया

एथेंस, 12 नवंबर (वार्ता) दक्षिणी यूनान में गावडोस द्वीप के पास एक प्रवासी नाव के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 56 अन्य को बचा लिया गया।

सरकारी प्रसारक ईआरटी के अनुसार यह हादसा मंगलवार को हुआ। हेलेनिक तटरक्षक बल ने कहा कि संभावित लापता लोगों का पता लगाने के लिए खराब मौसम के बावजूद बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान जारी है। जीवित बचे लोग यह पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं कि नाव डूबने के समय उसमें कितने लोग सवार थे।

यूरोपीय सीमा एवं तट रक्षक एजेंसी (फ्रोंटेक्स) इस अभियान में यूनान के अधिकारियों की सहायता कर रही है। पीड़ितों और जीवित बचे लोगों की राष्ट्रीयता की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

गौरतलब है कि क्रेते द्वीप के दक्षिण में स्थित गावदोस उत्तरी अफ्रीका से यूरोप पहुँचने की कोशिश कर रहे प्रवासियों द्वारा अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले मार्गों के पास स्थित है। यूनान 2015 से यूरोपीय संघ में अनियमित प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए मुख्य प्रवेश बिंदुओं में से एक रहा है और 2015 से अब तक 10 लाख से ज़्यादा लोगों ने इसकी सीमाएँ पार की थीं। पिछले कुछ वर्षों में भूमध्य सागर में समुद्र में न चलने योग्य नावों से यूरोप पहुँचने की कोशिश करते हुए सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गँवाई है।

 

 

Next Post

बालाकोट मार्ग पर अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या

Wed Nov 12 , 2025
दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत बालाकोट मार्ग स्थित महर्षि स्कूल के पीछे खेतों में एक अधेड़ व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुकेश यादव, निवासी किल्लाई नाका बालाकोट मार्ग, के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही […]

You May Like