नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु ने इंडिया ओपन से पहले अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा किया था लेकिन वह बुधवार को पहले ही राउंड में वियतनाम की थुई लिन्ह एनगुएन से तीन गेमों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20, 12-21, 15-21 से हार गई। सिंधु ने इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कम्पलेक्स में यह मुकाबला एक घंटे आठ मिनट में गंवाया। सिंधु का खेल देखने पहुंचे भारतीय दर्शकों को अपनी बैडमिंटन स्टार की हार से भारी निराशा का सामना करना पड़ा। अन्य मैचों में मालविका बंसोड़ चीनी ताईपे की पेई यू पो को 41 मिनट में 21-18, 21-19 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।
एक अन्य मैच में मुख्य ड्रा में जगह पाने वाली तन्वी शर्मा दूसरी सीड चीन की वांग झी यी से 20-22, 21-18, 13-21 से हार कर बाहर हो गई।
Next Post
राडुकानू और इवा जोविक अंतिम आठ में
Wed Jan 14 , 2026
होबार्ट, 14 जनवरी (वार्ता) टॉप सीड एम्मा राडुकानू और तीसरी सीड इवा जोविक ने बुधवार को होबार्ट इंटरनेशनल में अपने मैचों में अलग-अलग रास्ते अपनाए, लेकिन दोनों सीधे सेटों में अगले राउंड में सुरक्षित रूप से पहुंच गईं। 2021 यूएस ओपन चैंपियन राडुकानू और कोलंबिया की कैमिला ओसोरियो का मैच […]

