जीएसटी के अधिकारियों ने जब्त किए ट्रक

कटनी: जबलपुर और कटनी की जीएसटी की संयुक्त टीम ने कुठला थाना क्षेत्र से तीन ट्रकों को जब्त किया है। कार्रवाई कर अपवंचन के संदेह में की गई है। जब्त किए गए ट्रकों को कुठला थाना परिसर में खड़ा कराया है। जीएसटी की टीम दस्तावेजों की जांच की जा रही है।कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि संयुक्त टीम में शामिल जीएसटी के अधिकारियों ने तीन ट्रकों को जब्त कर कुठला थाना परिसर में खड़ा कराया है।

जीएसटी की टीम कारोबार से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जबलपुर और कटनी जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम थाना क्षेत्र स्थित से ट्रक जब्त किए गए हैं। कर अपवंचन के संदेह में की जा रही कार्रवाई के दौरान जीएसटी विभाग के संयुक्त अधिकारियों ने तीन ट्रकों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। जीएसटी की टीम दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि कर अपवंचन किया गया है की नहीं।

Next Post

दो स्पा सेंटर में पुलिस टीम की दबिश

Fri Jan 17 , 2025
कटनी: रंगनाथ थाना नगर अंतर्गत बरगवां स्थित दो स्पा सेंटर में गुरुवार को पुलिस ने दबिश देकर चार लड़कियों और एक युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक स्पा सेंटर में मैनेजर है। पुलिस को स्पा सेंटर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर […]

You May Like