दतिया में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कार चालक मौके से भागा

दतिया: उनाव थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा गांव खेरी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सरदार यादव पुत्र लखन लाल निवासी उनाव बालाजी किसी निजी काम से दतिया आए थे। वह बाइक से वापस उनाव लौट रहे थे। इसी दौरान खेरी गांव के पास कार क्रमांक यूपी 78 जेएल 6275 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सरदार यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उनाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

लीज भूखंड की रजिस्ट्री का फेर: दस्तावेज़ पूरे, बकाया कुछ नहीं; फिर भी फाइलों को दबाए बैठे निगम अधिकारी

Sun May 10 , 2026
भोपाल: नगर निगम की राजस्व शाखा में लीज भूखंडों की रजिस्ट्री को लेकर आवेदकों को लंबे समय तक चक्कर काटने पड़ रहे हैं. ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति अपने दिवंगत भाई के भूखंड की रजिस्ट्री के लिए एक वर्ष से निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहा […]

You May Like