जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान और पारी और 73 रनों से हराया

हरारे 22 अक्टूबर (वार्ता) रिचर्ड एन्गरावा (पांच विकेट) और ब्लेसिंग मुजारबानी (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर जिम्बाब्वे ने एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन बुधवार को अफगानिस्तान को पारी और 73 रनों से करारी शिकस्त दी।
अफगानिस्तान ने कल के दूसरी पारी में एक विकेट पर 34 रन आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में रहमानउल्लाह गुरबाज (नौ) के रूप में अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा। उन्हें टनका चिवंगा ने आउट किया। इसके बाद 18वें ओवर में रिचर्ड एन्गवारा ने इब्राहिम जदरान (42) को अपना शिकार बना लिया। कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी सात रन चौथे विकेट के रूप में आउट हुये। बाहिर शाह और अफसर जजाई ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े। 30वें ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी ने बाहिर शाह 32 रन को आउटकर अफगानिस्तान को बड़ा झटका दिया। बाहिर शाह ने अपनी पारी में 33 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाये। जिम्बाब्वे के गेंदबाजी आक्रमण के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे। अफसर जजाई (18), इस्मत आलम (16), शराफउद्दीन अशरफ (नौ) रन बनाकर आउट हुये। 43वें ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी ने पहले खलील गुरबाज (छह) और फिर जियाउर रहमान (शून्य) को आउटकर अफगानिस्तान की पारी का 159 के स्कोर पर अंत कर मुकाबला पारी और 73 रनों से नाम कर लिया।
जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड एन्गरावा ने पांच विकेट लिये और ब्लेसिंग मुजारबानी को तीन विकेट मिले। टनका चिवंगा ने दो बल्लेबाजों काे आउट किया।
अफगानिस्तान पहली पारी में 127 रन बनाये जिसके बाद जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 359 रन बनाकर 232 रनों की बढ़त हासिल की थी।

Next Post

इस्मत को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगी फटकार

Wed Oct 22 , 2025
दुबई, 22 अक्टूबर (वार्ता) अफगानिस्तान के खिलाड़ी इस्मत आलम को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने […]

You May Like

मनोरंजन