घर के बाहर खडी स्कूटर में लगाई आग 

जबलपुर। कैंट थाना अंतर्गत जी.के. हुसैन कम्पाउंड में तत्वों ने घर के बाहर खडी स्कूटर में आग लगा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को कादिर अहमद 35 वर्ष निवासी जी.के. हुसैन कम्पाउंड ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसने हमेशा की तरह अपनी जूपिटर एमपी 20 यूए 0554 को घर के बाहर खडी कर घर के अंदर सो गया था सुबह 4-45 बजे घर के अंदर धुआं भरने पर उठा तो देखा कि बाहर खडा उसका जुपिटर वाहन आग से जल रहा था, पिता के साथ मिलकर आग बुझाया, जूपिटर पूरी तरह से जल गयीं । किसी अज्ञात ने घर बाहर खडे उसके जूपिटर वाहन में आग लगाकर वाहन को जला दिया है।

Next Post

कटे फटे, छोटे कपड़े खेड़ापति हनुमान मंदिर में प्रतिबंधित, दर्शन के लिये मर्यादित वस्त्र पहनने होंगे

Mon Dec 1 , 2025
ग्वालियर। प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में मर्यादित वस्त्रों में दर्शन अनिवार्य किये गये है। समिति ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लेकर श्रद्धालुओं से मंदिर में मर्यादित वस्त्रों में आने की अपील की है। समिति ने इस संबंध में मंदिर परिसर में जगह-जगह पोस्टर और बैनर भी लगाए हैं। समिति की इस […]

You May Like