
पांढुरना। खेत से घर लौट रहीं महिला को ग्राम चिचखेड़ा के पास अज्ञात चौपहिया वाहन ने रौंद दिया,जिससे महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर फरार वाहन की तलाश में जूट गई है ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम चिचखेडा निवासी सुमन कोराईक प्रतिदिन की तरह ही सोमवार को भी अपने पुश्तैनी खेत में गई थी,जहां पूरे दिन काम करने के बाद शाम लगभग 6:30 बजे वापस घर लौट रहीं थी,इसी दौरान ग्राम के पास किसी अज्ञात चौपहिया वाहन ने इस उक्त महिला को रौंद दिया,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,सूचना पर घटना स्थल पहुंचे डायल 112 वाहन के चालक द्वारा सुमन को नगर मुख्यालय के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां चिकित्सकों द्वारा इसे मृत घोषित कर इसका पार्थिव शरीर शव गृह में रखा गया,जिसका मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम किया जायेंगा ।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना के बाद से फरार चौपहिया वाहन की सरगर्मी से तलाश में जूट गई है ।
