केन्द्रीय जेल में विधिक शिविर आयोजित

सतना: केन्द्रीय जेल सतना में मुकेश सिंह चौहान, जिला न्यायाधीश सतना व मुकेश कुमार यादव, जिला न्यायाधीश सतना के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती लीना कोष्टा, जेल अधीक्षक के समन्वयन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

न्यायाधीशों द्वारा विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से बंदियों के विधिक अधिकारों, प्ली-बार्गेनिंग, मूल अधिकारों, जमानत, अपील, निःशुल्क विधिक सहायता योजना के संबंध में बंदियों को अवगत कराया गया साथ ही बंदियों की विधिक संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

न्यायाधीशों द्वारा जेल पाकशाला, जेल स्कूल एवं पुस्तकालय, जेल कारखाना का निरीक्षण किया गया व जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया एवं जेल की व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती लीना कोष्टा, जेल अधीक्षक, सोनवीर सिंह कुशवाह, जेल उपअधीक्षक, अनिरूद्ध कुमार तिवारी, कल्याण अधिकारी, अभिमन्यु पाण्डेय, सहायक जेल अधीक्षक, फिरोजा सहायक जेल अधीक्षक (अष्टकोण अधिकारी), जेल स्टॉफ व बंदी गण उपस्थित रहे।

Next Post

मद्रास हाईकोर्ट का उदयनिधि स्टालिन को करारा झटका; सनातन धर्म पर टिप्पणी को बताया 'हेट स्पीच', हिंदू धर्म पर हमलों को लेकर की बेहद सख्त टिप्पणी

Wed Jan 21 , 2026
चेन्नई | तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से कड़ी फटकार मिली है। अदालत ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना और मलेरिया जैसी बीमारियों से करने वाले उनके बयान को “हेट स्पीच” (नफरती भाषण) की श्रेणी में माना है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ने बेहद तीखी टिप्पणी करते हुए […]

You May Like