हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) हॉकी इंडिया ने बुधवार को एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के भुवनेश्वर चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की।

हॉकी इंडिया ने आज यहां बताया कि इस लीग का आयोजान 15 से 25 फरवरी तक कलिंगा हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। लीग में भारतीय टीम इंग्लैंड, नीदरलैंड, स्पेन और जर्मनी से मुकाबला करेंगी। प्रत्येक टीम के बीच दो मैच होंगे। भारतीय टीम का पहला मैच 15 फरवरी को इंग्लैंड के साथ होगा।

सलीमा टेटे टीम की कप्तान होंगी। वहीं फॉरवर्ड नवनीत कौर को उप कप्तान बनाया गया है।

24 सदसयीय भारतीय महिला टीम इस प्रकार है:-

टीम में गोलकीपर सविता और बिचू देवी खारीबाम शामिल हैं। सुशीला चानू पुखरामबम, निक्की प्रधान, उदिता, ज्योति, इशिका चौधरी और ज्योति छत्री को डिफेंडर के रूप में चुना गया है।

मिडफील्ड के रूप में टीम में वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, मनीषा चौहान, सलीमा टेटे, सुनीता टोप्पो, लालरेमसियामी, बलजीत कौर और शर्मिला देवी शामिल हैं।

फॉरवर्ड खिलाड़ियों में नवनीत कौर, मुमताज खान, प्रीति दुबे, रुतजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी, दीपिका और वंदना कटारिया हैं।

गोलकीपर बनवारी सोलंकी, डिफेंडर अक्षता अबासो ढेकाले और ज्योति सिंह के साथ-साथ फॉरवर्ड साक्षी राणा, अन्नू और सोनम को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में जगह दी गई हैं।

टीम के चयन पर भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, “हम एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के भुवनेश्वर चरण के लिए चुनी गई टीम से खुश हैं। यह टीम अनुभवी खिलाड़ियों और रोमांचक युवा प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण है। हमारा ध्यान हर स्थिति में मजबूत विकल्पों के साथ एक संतुलित टीम बनाने पर रहा है।”

 

Next Post

मेले का लुत्फ उठाने के साथ अपना कानूनी ज्ञान भी बढ़ा रहे हैं सैलानी

Wed Jan 29 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर मेला घूमने आ रहे सैलानी झूला, सॉफ्टी, गरमा-गरम सूप व लजीज व्यंजनों का लुत्फ तो उठा ही रहे हैं। साथ ही अपने कानूनी ज्ञान में भी बढ़ोत्तरी कर रहे हैं। ग्वालियर व्यापार मेला के प्रदर्शनी सेक्टर में लगी विधिक जागरुकता प्रदर्शनी उनका ज्ञान वर्धन कर रही है। विधिक […]

You May Like