पूर्णिमा पर राजगुरु परिवार का हुआ सम्मान

चितरंगी । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चितरंगी स्थित शिवा सदन में राजगुरु परिवार के शीतलाधर द्विवेदी, सुखेंद्रधर द्विवेदी, महेंद्रधर द्विवेदी एवं रावेंद्रधर द्विवेदी, आनेन्द्रधर (पप्पू), प्रवेन्द्रधर द्विवेदी समेत अन्य राजगुरू परिवार शिष्यों द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर सीधी सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिष्यों के हुजुम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरुजनों का विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा का स्मरण करते हुए शिष्यों ने गुरुजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। गुरुजनों ने भी शिष्यों को धर्म, संस्कार, सदाचार एवं समाज सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। गुरु पूर्णिमा के इस समारोह ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को पुन: सजीव करते हुए सभी को ज्ञान और संस्कार के महत्व का संदेश दिया।

Next Post

पीएसबी एक्सचेंज से जुड़ा पंजाब नेशनल बैंक

Wed Jul 29 , 2026
मुंबई, 29 जुलाई (वार्ता) पीएसबी एलायंस और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने पीएसबी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर पंजाब नेशनल बैंक को ऋण साझेदार के रूप में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उद्यमों को व्यावसायिक कर्ज उपलब्ध कराने वाले एकीकृत डिजिटल ऋण प्लेटफॉर्म […]

You May Like