पीएसबी एक्सचेंज से जुड़ा पंजाब नेशनल बैंक

मुंबई, 29 जुलाई (वार्ता) पीएसबी एलायंस और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने पीएसबी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर पंजाब नेशनल बैंक को ऋण साझेदार के रूप में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

उद्यमों को व्यावसायिक कर्ज उपलब्ध कराने वाले एकीकृत डिजिटल ऋण प्लेटफॉर्म पीएसबी एक्सचेंज और देश के तीसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पीएनबी की इस साझेदारी के बारे में बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके जरिए पीएनबी अब पीएसबी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के माध्यम से योग्य उधारकर्ताओं को डिजिटल सप्लाई चेन फाइनेंस समाधान उपलब्ध कराएगा।

पीएनबी के कार्यकारी निदेशक एम. परमशिवम ने कहा, ” यह सहयोग एमएसएमई क्षेत्र के लिए समय पर कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने और हमारे वित्तीय तंत्र में डिजिटल अपनाने को बढ़ावा देने की हमारी सोच के अनुरूप है।”

पीएसबी एलायंस की एमडी एवं सीईओ अंजलि मोहंती ने कहा, ” पंजाब नेशनल बैंक का इस प्लेटफॉर्म से जुड़ना नेटवर्क विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक के जुड़ने से हम तकनीक आधारित और निर्बाध कार्यशील पूंजी समाधान उपलब्ध कराने की अपनी सामूहिक क्षमता को और मजबूत कर रहे हैं, जिससे देशभर के व्यवसायों के लिए ऋण तक पहुंच आसान होगी।”

 

 

 

Next Post

50 फीट गहरे खाई में बाईक के गिरने से पिता-पुत्र की मौत

Wed Jul 29 , 2026
सिंगरौली । चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगई पहाड़ के अंधा मोड़ पर बुधवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार सर्पदंश से पीड़ित युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी लेकर जा रहा था, तभी […]

You May Like