सगाई टूटने के बाद युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

इंदौर: एमआईजी क्षेत्र की स्वर्णबाग कॉलोनी में सगाई टूटने के बाद 12वीं पास युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.मारिया पिता उमर शेख की 15 जून 2025 को आजाद नगर निवासी सोहेल उर्फ साहिल से सगाई हुई थी, सोहेल जूस की दुकान चलाता है. परिवार ने पुलिस को बताया कि दोनों की शादी की तैयारियां चल रही थीं.

करीब आठ दिन पहले सोहेल ने अचानक मारिया से बातचीत बंद कर दी और सगाई खत्म करने की बात कही. उसने मारिया पर किसी अन्य युवक से बातचीत करने का आरोप भी लगाया था. मारिया के पिता ने बताया कि बेटी की परेशानी को देखते हुए उन्होंने सोहेल के परिवार से संपर्क किया, लेकिन बात नहीं बनी. घटना वाली रात मारिया की तबीयत बिगड़ने पर छोटी बहन ने उससे पूछा तो उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई. परिजन उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल मर्ग जांच में परिजनों के बयान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को देखा जा रहा है.

Next Post

स्कूलों में सुविधाओं की पड़ताल, कमियां दूर करने की पहल

Thu Aug 20 , 2026
सिंगरौली : जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में शिक्षा विभाग ने जमीनी स्तर पर पहल तेज कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने अडानी फाउंडेशन के सीएसआर प्रमुख एवं ग्रामीणों के साथ देवसर विकासखंड के तिनगुड़ी संकुल […]

You May Like