
नवभारत न्यूज
खंडवा। शक्कर तालाब के पीछे वाली पट्टी के 350 टपरों को तोडऩे का मसला नया रुख अख्तियार कर रहा है। निगम ने इन्हें खाली करने के नोटिस दिए हैं। कलेक्टर भी बैठक में सख्ती के संकेत दे चुके हैं। यहां रहने वाले गरीबों के लिए क्षेत्र के पार्षद पति खड़े हो गए हैं। उन्होंने भाजपा संगठन को चेतावनी दी है कि यदि गरीबों के घरौंदे उजाड़े,तो इन लोगों समेत कांग्रेस ज्वाइन कर लेंगे।
घटनाक्रम रोज बदल रहे हैं। मामला, शहर के वार्ड 39 महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड, एवं वार्ड 46 महात्मा गांधी वार्ड के अंतर्गत आने वाले, शकर तालाब क्षेत्र के रह वासियों में उनके घरों पर होने वाली बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है।
यह भी गंभीर आरोप
क्षेत्र के बीजेपी नेता और पार्षद पति ने भी उनके वार्ड के इन घरों के टूटने पर आपत्ति ली है। उन्होंने इस पर खुद को बीजेपी से अलग कर, कांग्रेस जॉइन करने की धमकी दी है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि, टूटने वाले इन टपरों के सामने की जमीन यहां के बड़े और अमीर नेताओं के द्वारा मिलकर खरीदी है। इसलिए यहां रह रहे गरीबों के टपरों को तोड़ा जा रहा है। वे सडक़ से पीछे हटने को भी तैयार हैं। उन्होंने बताया कि, यहां से भाजपा को 965 वोट मिले थे. लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि अब इस क्षेत्र से बीजेपी 9 वोट लाकर दिखाए।
बेक-स्टोरी ये तो नहीं?
भाजपा नेता गब्बर बिंडा ने बताया कि, यहां करीब 150 से अधिक घर टूटने के नोटिस अभी मिल चुके हैं। ये लोग 2004 से पहले से यहां रह रहे हैं। टूटने की वजह इन टपरों के सामने, सडक़ के पार वाली जमीन है। इसी जमीन के लिए गरीब लोगों के टपरों को तोड़ा जा रहा है।
यहां सडक़ भी बन चुकी है । और उस सडक़ से निकलने में जो अड़चन आ रही है, उसे हटाने को हम तैयार हैं।
सही बात कोई नहीं बता रहा
पार्षद पति और भाजपा के नेता गब्बर बिंडा ने बताया कि, अभी महापौर यहां निरीक्षण करने आई थीं। यहां बड़ी संख्या में लोगों को मकान तोडऩे के नोटिस मिले हैं,लेकिन निगम अधिकारियों को यह नहीं मालूम कि रोड़ बनने के बाद अब यहां कितना तोडऩा है। उनसे पूछो तो कलेक्टर साहब के पास पूछने जाने का बोलते हैं। निगम जितना बोलेगी, हम उतना पीछे हटाने को वे तैयार हैं। फिर भी यदि यहां के पूरे टपरे टूटते हैं, तो वे बीजेपी छोडक़र कांग्रेस में चले जाएंगे।
