फिट इंडिया क्लब से हटीं मशीनें आज तक नहीं लौटीं

भोपाल: गौतम नगर स्थित फिट इंडिया क्लब जिस जगह खोला गया है, वहां पहले गड्डा था। जिसमें अगर कार भी खड़ी हो जाए तो वो दिखाई नहीं देती थी। वहीं यहां पर सीवेज की लाइन भी थी। इसकी हालात बदलकर यहां पर यह क्लब खोला गया है।इसके उद्घाटन के 1 हफ्ते के भीतर ही क्लब में लगाई जिम की मशीने हटा दी गई थी. कारण पूछने पर पता चला की मशीने जिस जगह पर लगी थी, वह पूरी तरह से असंतुलित थी जिसके कारण उन मशीनों का इस्तेमाल करना काफी खतरनाक था. और दुर्घटना होने की सम्भावना काफी ज्यादा थी.

तब से ही मशीनों को यहाँ से हटाया है तो अब तक वापिस नहीं लाया गया इसके अलावा यहाँ बैठ कर पढऩे के लिए अलग स्थान भी बनाया गया था, जहा पहले तो कितने और पेपर हुआ करते थे, पर अब यहाँ सिर्फ वो जगह ही रह गई है किताबे और पेपर कहा गई यह किसी को नहीं पता.इधर, गौतम नगर के फिट इंडिया क्लब की सुंदरता को निखारने के लिए एक फव्वारे का निर्माण भी होना था, जहा पर अभी तक सिर्फ गड्ढा ही है. वहीं लोगों की सेहत को देखते हुए एक आर्गेनिक जूस का स्टॉल भी लगाया गया था। लेकिन अब आर्गेनिक जूस की जगह सिर्फ स्टॉल बचा है। एक्युप्रेशर ट्रैक और पाथवे की हालात इतनी खराब है कि वो अभी से टूटने लगा है।

Next Post

संजय टाइगर रिजर्व में मौसी की ममतामयी छाया में शावकों ने सीखी शिकार की कला

Fri Apr 18 , 2025
सीधी: संजय टाइगर रिजर्व की वस्तुआ रेंज में बाघिन टी 28 शावकों संग भ्रमण करते हुए उन्हें आत्मरक्षा और शिकार की कला सिखा रही है।वाइल्ड लाइफ के जानकार डॉ कैलाश तिवारी बताते हैं कि टी 28 बाघिन संजय टाइगर रिजर्व में अपनी ममता और देखभाल के लिए पहले भी सुर्खियों […]

You May Like