जबलपुर: पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार शहर में कुल 110 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। इनमें से 15 वाहन चालकों के खिलाफ तेज गति से वाहन चलाने पर विशेष कार्रवाई की गई और उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए प्रकरण संबंधित अधिकारी को भेजे जा रहे हैं।
इंद्रा मार्केट क्षेत्र से हटाए अतिक्रमण
मंगलवार को कार्यवाही के दौरान इंद्रा मार्केट क्षेत्र में आम मार्गों पर जमे अस्थायी अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। जिसको देखते हुए पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुए हटाया गया।
स्मार्ट सिटी कैमरों से लगातार ई-चालान
शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रमुख चौराहों और तिराहों पर कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें चालकों द्वारा रेड सिग्नल उल्लंघन, हेलमेट न पहनने और तीन सवारी वाहन चलाने वालों पर ई-चालान की कार्यवाही जारी है।
