कंधे की सर्जरी के कारण वेंकटेश अय्यर रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दौर से बाहर

भोपाल, 30 सितंबर (वार्ता) दाएं कंधे की सर्जरी के कारण वेंकटेश अय्यर 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन की शुरुआत मध्य प्रदेश के लिए नहीं कर पाएंगे। वह सर्जरी के बाद अभी रिकवरी कर रहे हैं। वहीं रजत पाटीदार और अर्शद खान भी पहले दौर के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दोनों ऑस्ट्रेलिया ए के दौरे पर आई टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं।
पाटीदार की गैमौजूदगी में शुभम शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में आवेश ख़ान, कुलदीप सेन, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय और शिवांग कुमार समेत कई गेंदबाज शामिल हैं।

पिछले सीजन में मध्य प्रदेश ने सात मैचों में तीन जीत और चार ड्रॉ के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया था और नॉकआउट में जगह बनाई थी। हालांकि, घरेलू मैदान पर खेले गए क्वार्टर-फ़ाइनल में उसे बाद में चैंपियन बनने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दिलचस्प बात यह है कि मध्य प्रदेश 2026-27 सीजन की शुरुआत भी जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ही करेगा, हालांकि इस बार मुकाबला श्रीनगर में होगा।
मध्य प्रदेश की टीम इस प्रकार है:- शुभम शर्मा (कप्तान), यश दुबे, हर्ष गवली (विकेटकीपर), हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), चंचल राठौड़, हिमांशु शिंदे, अथर्व महाजन, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, शिवांग कुमार, आर्यन पांडे, अनुभव अग्रवाल, रोशन केवट, अक्षय शर्मा, आवेश ख़ान, कुलदीप सेन और रवि किरण।

.....

Next Post

गुना: सदर बाजार में नगर पालिका का बड़ा छापा

Wed Sep 30 , 2026
गुना में नगर पालिका टीम ने स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार सुबह सदर बाजार में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका की टीम सदर बाजार स्थित सीधे मूलचंद जैन नामक व्यापारी के उस गोदाम पर जा पहुंची, जिसके अंदर प्रतिबंधित और […]

You May Like