खुले कुएँ में गिरा तेंदुआ, रालामंडल टीम ने सुरक्षित निकाला

इंदौर. शहर से सटे ग्रामीण इलाके में रविवार दोपहर एक खुले कुएँ में तेंदुआ गिरने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की रालामंडल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तय प्रक्रिया के तहत ऑपरेशन शुरू किया. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला. बाद में उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिड़ियाघर भेजा, जहां उसकी निगरानी की जा रही है.

डीएफओ प्रदिप मिश्रा ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12.30 बजे ग्राम पंचायत जामनिया खुर्द में क्रिसेंट वाटर पार्क के पास हुई. ग्रामीणों ने सूचना दी कि मुंडेर वाले खुले कुएँ में तेंदुआ गिर गया हैं. आसपास के लोगों ने जब कुएँ से आवाजें सुनीं तो वन विभाग को सूचना दी गई. टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले स्थिति का आकलन किया, फिर सुरक्षा घेरा बनाकर रेस्क्यू शुरू किया. रेस्क्यू के बाद प्रारंभिक जांच में तेंदुए की उम्र करीब दो से तीन वर्ष आंकी गई है. फिलहाल उसके स्वास्थ्य परीक्षण जारी हैं. समय पर सूचना मिलने और लोगों के सहयोग से किसी तरह की जनहानि या जानवर को गंभीर चोट नहीं आई. डीएफओ का कहना है कि इंदौर वन मंडल में बीते कुछ वर्षों में इस तरह के रेस्क्यू लगातार बढ़े हैं. वर्ष 2021 से 2025 के बीच 337 वन्यजीवों को विभिन्न परिस्थितियों से सुरक्षित निकाला. इनमें तेंदुए सबसे संवेदनशील मामलों में रहे. आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में 66 तेंदुओं का रेस्क्यू किया गया, जिनमें अकेले 2025 में 26 मामले सामने आए. वहीं खुले और असुरक्षित कुएँ वन्यजीवों के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं. तेंदुए ही नहीं, बल्कि नीलगाय, सियार और अन्य जीव भी इनमें गिर जाते हैं. ऐसे मामलों में रेस्क्यू पूरी तरह प्रतिक्रिया समय और टीम की तैयारी पर निर्भर करता है. रेस्क्यू कार्यों में अब तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है. थर्मल ड्रोन, कैमरा ट्रैप और केज आधारित सिस्टम से जानवर की स्थिति पर नजर रखी जाती है, ताकि उसे कम से कम तनाव हो और भीड़ पर नियंत्रण रखा जा सके. कई मामलों में समय रहते हस्तक्षेप कर बड़े हादसों को टाल दिया जाता है. डीएफओ का मानना है कि रेस्क्यू की बढ़ती संख्या खतरे का संकेत नहीं, बल्कि बेहतर रिपोर्टिंग और लोगों के भरोसे का परिणाम है. पहले लोग खुद ही स्थिति संभालने की कोशिश करते थे, जिससे जोखिम बढ़ जाता था. अब सूचना सीधे विभाग तक पहुंचने से हालात जल्दी काबू में आ जाते हैं.

Next Post

महिला की सोने की चैन चोरी

Sun Jan 11 , 2026
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत सराफा बाजार में सिवनी निवासी महिला की सोने की चैन चोर हो गई। पुलिस ने बताया कि श्रीमति वंदना पटेल 35 वर्ष निवासी ग्राम पथरिया थाना लखनादौन जिला सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि छोटा फुहारा के पास सूजी मोहल्ला में उसकी बहन रहती है जिसके […]

You May Like

Play sound