दतिया में मां दुर्गा पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़की जनभावनाएं

दतिया: दतिया में नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम सहिडाकला निवासी रामप्रताप रावत पिता हरिकिशन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पड़ोसी किरनभान सिंह जाटव ने सोशल मीडिया पर मां दुर्गा के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की है। उसने पुलिस को बताया कि नवदुर्गा पर्व के अवसर पर उन्होंने अपने मकान के सामने मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की थी, जहां प्रतिदिन मोहल्लेवासी मिलकर सुबह-शाम पूजा-अर्चना करते हैं।

इसी बीच जब उन्होंने अपना मोबाइल देखा और अपनी फेसबुक आईडी खोली, तो पाया कि किरनभान सिंह जाटव की फेसबुक आईडी से मां दुर्गा की ऐसी तस्वीर पोस्ट की गई है, जिस पर जूते छपे हुए थे। रावत ने बताया कि उक्त पोस्ट को देखकर उनकी तथा मोहल्ले के अन्य लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Next Post

विश्व पर्यटन सप्ताह विंध्य पर्यटन के विकास की रीढ़

Mon Sep 29 , 2025
रीवा:विश्व पर्यटन सप्ताह के द्वितीय दिवस को पर्यटन अध्ययन केन्द्र के छात्र-छात्राओं के मानसिक एवं शारीरिक क्षमता के विकास हेतु विभिनन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.एयर गन शूटिंग, कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, छात्राओं की स्लो स्कूटी रेस, छात्रो की स्लो बाइक रेस (थ्री लेग) रेस रस्सा-कस्सी आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का […]

You May Like