विश्व पर्यटन सप्ताह विंध्य पर्यटन के विकास की रीढ़

रीवा:विश्व पर्यटन सप्ताह के द्वितीय दिवस को पर्यटन अध्ययन केन्द्र के छात्र-छात्राओं के मानसिक एवं शारीरिक क्षमता के विकास हेतु विभिनन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.एयर गन शूटिंग, कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, छात्राओं की स्लो स्कूटी रेस, छात्रो की स्लो बाइक रेस (थ्री लेग) रेस रस्सा-कस्सी आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. पर्यटन विभाग के बी.बी.ए. (टी. एन. एच) एम.बी.ए. (टी. ए.) के छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागीता दी.

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों के मध्य एकाग्रता, सांमजश्य, धैर्य एवं शारीरिक क्षमओं मके विकास का प्रर्यत्न मुख्य उद्देश्य रहा. साथ ही पर्यटन के आयामों जिसमे प्रमुख रूप साहसिकपर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विध्यं क्षेत्र में पर्यावरण से जुटी गतिविधियों जैसे राँक कैमिंग माउनटैनिंग ट्रैकिंग आ के लिए एक सकारात्मक महौल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रो. महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने दिशा निर्देशित किया साथ ही उन्हें इस पर्यटन सप्ताह को विध्यं पर्यटन के विकास की रीढ़ बताया साथ ही उन्होनें कहा पर्यटन का अर्थ है कि विराट जंगलो से लेकर महा नगरो की चकाचोंध तक समुद्र की गहराईयों से लेकर रेगिस्तान के अंधणो तक और हिमालय के बर्फ के प्राप्तकर वहाड़ों से लेकर जल प्रदाय पवित्र नदियों तक व्यक्ति ज्ञान सके और समझ सके ये दुनिया कितनी खूबसुरत है. साथ ही इस प्रतियोगिता में डॉ. गोविन्द सिंह दागी और डॉ. अनुराग तिवारी, डा. अनुराग मिश्रा, निशा गुप्ता, रूकमणी द्विवेदी, सुमित भारती, रीना तिवारी, सोनम सिंह, एवं राहुल प्रताप सिंह, निशांत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे.

Next Post

मोदी ने मां कालरात्रि से की देशवासियों के कल्याण और उत्थान की कामना

Mon Sep 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि से सभी नागरिकों के कल्याण और उत्थान की कामना की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देवी माँ के चरणों में नमन और श्रद्धा। मैं प्रार्थना करता हूँ […]

You May Like