नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि से सभी नागरिकों के कल्याण और उत्थान की कामना की।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देवी माँ के चरणों में नमन और श्रद्धा। मैं प्रार्थना करता हूँ कि वह सभी लोगों के दुखों को दूर करें और उनके जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें। उनकी दिव्य कृपा से सभी का कल्याण हो।”
गौरतलब है कि मौजूदा समय में देशभर में शारदीय नवरात्र का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है और आज सप्तमी तिथि पर श्रद्धालु मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
Next Post
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने चिड़ियाघर का किया भ्रमण, पक्षियों को खिलाया दाना
Mon Sep 29 , 2025
इंदौर: सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर स्थित चिड़ियाघर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पक्षियों का अवलोकन किया और उन्हें दाना खिलाकर उनकी देखभाल का अनुभव किया। मुख्यमंत्री ने चिड़ियाघर के रखरखाव और यहां के जानवरों एवं पक्षियों के संरक्षण की सराहना की। उनका यह […]

