
रतलाम। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव के साथ 20989/20990 उदयपुर सिटी चण्डीगढ़ एक्सप्रेस द्विसाप्ताहिक चलेगी। गाड़ी संख्या 20989 उदयपुर सिटी चण्डीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 सितम्बर 2025 से प्रति बुधवार एवं शनिवार को उदयपुर सिटी से 16.05 बजे चलेगी तथा अगले दिन 09.50 बजे चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इसका रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 18.00/18.02 बजे होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20990 चण्डीगढ़ उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 सितम्बर 2025 से चण्डीगढ़ से प्रति गुरुवार एवं रविवार को 11.20 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 05.25 बजे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इसका रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान शुक्रवार एवं सोमवार को 02.55/02.57 बजे होगा।
