लोकायुक्त कार्रवाई के बाद एमपीडब्ल्यू का कथित लेनदेन वीडियो आया सामने, नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने का दावा

टीकमगढ़: जिला स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एमपीडब्ल्यू देशराज घोष की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बीते दिनों लोकायुक्त द्वारा 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद अब उनका एक और कथित वीडियो सामने आया है। वीडियो में देशराज घोष कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह रकम आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ली गई थी।

जानकारी के अनुसार, गीता लोधी के परिजनों ने पैसे के लेनदेन के दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो स्वयं रिकॉर्ड किया था। अब यह वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद देशराज घोष की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
मामले को लेकर यह भी चर्चा है कि क्या नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने का सिलसिला पहले से चल रहा था और क्या अन्य लोगों से भी इसी तरह रकम ली गई थी। अब निगाहें इस बात पर हैं कि जांच एजेंसियां वीडियो की जांच के बाद आगे क्या कार्रवाई करती हैं।

Next Post

मप्र में जुलाई का बारिश का कोटा पूरा, फिर भी 42 जिलों में सामान्य से कम वर्षा

Sat Aug 1 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश में जुलाई महीने के दौरान कुल मिलाकर औसत वर्षा का लक्ष्य पूरा हो गया है, लेकिन जिलेवार आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के 55 में से 42 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। कुछ जिलों में अच्छी […]

You May Like