ग्वालियर: क्षत्रिय चौपाल की बैठक जवाहर कॉलोनी तिराहे पर मुख्य अतिथि राम सिंह चौहान एवं विशेष अतिथि यदुनाथ सिंह भदौरिया एवं राम शरण सिंह राजावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए ओम प्रकाश सिंह सिकरवार ने बताया कि समाज को जोड़ने महिला चौपाल का गठन किया जाएगा। इनका कार्य समाज में कमजोर क्षत्रिय परिवारों को खोजकर उनकी महिलाओं को जोड़कर स्वसहायता समूह के माध्यम से उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
बैठक में अर्चना राठौर, परमाल सिंह सोलंकी, श्याम सिंह गौर, केशव सिंह पवैया ने अपने विचार रखे। इसमें शिक्षा नशा मुक्ति सामूहिक विवाह पर चर्चा की गई। बैठक में मुरारी सिंह राजावत सूबेदार सिंह परिहार राम नरेश सिंह भदोरिया बृजेश सिंह सेंगर राजीव सिंह तोमर अशोक तोमर योगेंद्र सिंह सिकरवार चंद्रभान सिंह तोमर उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन राजकुमार सिंह भदौरिया ने किया।
