ग्वालियर के ऊपर से गुजर रही मानसून ट्रफ, अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक

ग्वालियर:अंचल के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी चंबल के कई जिलों में भारी से अतिभारी भारी की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव हैं। मानसून ट्रफ लाइन ग्वालियर, सीधी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।

वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण यानी साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के मध्य भागों पर बना हुआ है। जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दाब यानी लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है।
अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक
रेड अलर्ट- गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर जिलों में अगले 24 घंटों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।
ऑरेंज अलर्ट- ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना जिलों में अतिभारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Next Post

पानी को देखते हुए पुल और रपटों में लगाए गए बैरियर

Tue Jul 15 , 2025
रीवा:जिले में 11 जुलाई को लगातार भारी वर्षा के कारण कई पुल, रपटे और पुलिया जलमग्न हो गए. इनमें किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए. इस संबंध में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नितिन पटेल ने बताया कि रीवा-गड्डी रोड में 15वें किलोमीटर में धोबी […]

You May Like