मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं

सतना:नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को जिला अस्पताल सतना में रक्तदान तथा मरीजों के लिए फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यमंत्री के साथ जिला अस्पताल पहुंचे उनके समर्थकों तथा टीम के सदस्यों ने रक्तदान कार्यक्रम में बढ-चढकर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोठी में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा फल भेंटकर मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राज्यमंत्री ने कहा कि जीवन में मानव सेवा से बढकर कोई कार्य नहीं है। रक्तदान जीवन दान है, जो हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिन्दगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई अपना खून की कमी होने पर जिदंगी और मौत के बीच जूझता है। जिनमें गर्भवती महिलाएं, किशोरी, बालक- बालिकाएं या दुर्घटना से ग्रस्त कोई भी व्यक्ति हो सकता है। राज्यमंत्री ने कहा कि देशभर में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयास किये जा रहें है, अब यह प्रयास सार्थक होंगे।

Next Post

घर में रखा मिला 10.4 किलो गांजे का स्टॉक

Mon Jul 21 , 2025
सतना: अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने स्थित घर में दबिश देते हुए पुलिस ने 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 8 जहर रु आंकी गई । वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप […]

You May Like