भिंड: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 मार्च को भिंड जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मालनपुर में दोपहर एक बजे पहुंचेंगे, वहां स्थापित होने वाली एक फैक्टरी का भूमि पूजन करेंगे।
इसके बाद वह दंदरौआधाम आ सकते हैं। दंदरौआधाम में किसान सम्मेलन प्रस्तावित है। हालांकि अभी दंदरौआ का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है।
