
इंदौर। नगर निगम ने मंगलवार को शहर के जूना कसेरा बाखल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर के करीब 90 वर्ष पुराने मकान को ध्वस्त कर दिया। सुबह निगम का अमला भारी पुलिस बल और पोकलेन मशीन के साथ मौके पर पहुंचा। कार्रवाई शुरू होते ही मशीन के पहले ही पंजे से मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया और पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छा गया।
