आपसी रंजिश में युवक को मारा चाकू

सीधी। छत्रसाल स्टेडियम के सामने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। लोगों ने तत्परता से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार अंकित जायसवाल पिता मनोज जायसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी मधुरी सोमवार की रात करीब 8 बजे चिंतामणि साकेत के साथ स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम के बाहर मौजूद था। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। उसी दौरान चिंतामणि साकेत ने चाकू निकाल कर हमला कर दिया। चाकू के हमले में पेट के बगल में गहरा जख्म हो गया। हमले के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

Next Post

भेलकी खुर्द में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

Tue Jul 21 , 2026
सीधी। जिले के जमोड़ी थानांतर्गत ग्राम भेलकी खुर्द में मंगलवार दोपहर एक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने घर से करीब 400 मीटर दूर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की […]

You May Like