
दतिया। दतिया में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 5वीं के कई परीक्षा कें 5वीं के कई परीक्षा केंद्रों पर गलत प्रश्न पत्र बांट दिएद्रों पर गलत प्रश्न पत्र बांट दिए गए। एससीईआरटी के बजाए एनसीईआरटी के पेपर बांट दिए गए। छात्रों की शिकायत के बाद पेपर बदले गए। शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते छात्रों का समय बर्बाद हुआ। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल ने 3 परीक्षा प्रभारी सहित 4 को सस्पेंड कर दिया है। तीन बीएसी निलंबित करने एपीसी का प्रस्ताव भोपाल में आयुक्त लोक शिक्षण को भेजा गया है। वहीं 5वीं की बोर्ड परीक्षा में बोर्ड पर लिखते पाये गये दो शिक्षकों को भी जिला पंचायत सीईओ द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
