भिंड: जिले के रौन ब्लॉक के भगेल-बहादुर पुरा गांव स्थित कालिका मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी श्रीराम महाआरती और दीप यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आज रविवार की शाम होने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन के लिए कालिका मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई है। मंदिर परिसर में रंग रोगन के साथ आकर्षक रूप में सजाया गया है।
आज रविवार शाम दीप यज्ञ के दौरान मंदिर परिसर में 2 लाख 51 हजार दीप जलाकर भगवान श्रीराम की आरती की जाएगी। आयोजन के तहत भिंड के बड़े हनुमान मंदिर अटेर रोड से श्रीराम झांकी और चल समारोह निकाला जाएगा, जो देर शाम कालिका मंदिर पहुंचेगा। भगेली बहादुर पुरा के कालिका मंदिर पर दीपावली से पूर्व श्रीराम महाआरती और दीप यज्ञ का आयोजन किया जाता है।
आज रविवार को एक बार फिर मंदिर में विशाल दीप यज्ञ और श्रीराम महाआरती की जाएगी। आयोजन समिति सदस्य शिंभू राजावत ने बताया कि आयोजन के लिए समिति सदस्य और भक्तों द्वारा तैयारी की गई है। सिंध नदी किनारे बने जय मां कालिका मंदिर के पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। परिसर में रंग बिरंगी पताकाओं से सजाने के साथ रात के लिए रंगीन लाइट की झालर डाली गई हैं।
