चंडीगढ़ ने केरल को 92 रनों से हराया

तिरुवनंतपुरम, 24 जनवरी (वार्ता) मनन वोहरा (113) और अर्जुन आजाद (102) रनों की शतकीय पारी के बाद रोहित ढांडा (चार विकेट) और विशु कश्यप (तीन) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के तीसरे दिन केरल को दूसरी पारी में 185 के स्कोर पर ढेर कर मुकाबला 92 रनों से जीत लिया।

आज यहां केरल ने कल के दो विकेट पर 21 से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में रोहित ढांडा ने 12वें ओवर में सचिन बेबी (छह) को बोल्ड कर केरल को तीसरा झटका दिया। अगले ही ओवर में जगजीत सिंह ने बाबा अपराजित (17) को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद विष्णु विनोद और सलमान निजार की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 25वें ओवर में ढांडा ने विष्णु विनोद (56) को अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर में उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन (शून्य), अंकित शर्मा (शून्य) को भी अपना शिकार बना लिया। श्रीहरि नायर ( दो) और सलमान निजार (53) रन बनाकर आउट हुये। 48वें ओवर में विशु कश्यप ने एम डी निधीष (12) को आउटकर 185 के स्कोर पर केरल की दूसरी पारी का अंत कर दिया।

चंडीगढ़ के लिए रोहित ढांडा ने चार विकेट लिये। और विशु कश्यप को तीन विकेट मिले। कार्तिक संदिल, जगजीत सिंह और अर्जुन आजाद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

केरल ने पहली पारी में 139 रन बनाये थे। इसके जवाब में चंडीगढ़ ने 416 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

कुछ अन्य मैचों का स्कोर बोर्ड इस प्रकार है:-

त्रिपुरा दूसरी पारी में 247/8

त्रिपुरा ने आज दिन का खेल समाप्त होने के समय दूसरी पारी में उत्तराखंड के खिलाफ आठ विकेट पर 247 रन बना लिये है। त्रिपुरा ने पहले पारी में 266 रन बनाये थे। वहीं उत्तराखंड ने पहली पारी में 301 रनों का स्कोर बनाया था।

बंगाल जीत से दो विकेट दूर

बंगाल ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सर्विसेज के दूसरी पारी में 261 के स्कोर पर आठ विकेट झटक लिये और उसे अब जीत से दो विकेट की दरकार है। बंगाल ने पहली पारी में सुदीप चटर्जी (209), हबीब गांधी (नाबाद 91) और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (81) की शानदार परियों की बदौलत 519 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद बंगाल ने सर्विसेज की पहली को 186 के स्कोर पर समेट दिया था।

हरियाणा के गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन

हरियाणा के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करे हुए असम की दूसरी पारी में आज दिन का खेल समाप्त होने के समय 136 रन पर सात विकेट झटक लिये है। असम ने पहली पारी में 247 रन बनाये थे, जिसके जवाब में हरियाण पहली पारी में 236 रन ही बना पायी थी।

 

 

Next Post

न्यूजीलैंड को हराकर भारत की जीत की हैट्रिक

Sat Jan 24 , 2026
बुलावायो, 24 जनवरी (वार्ता) अमब्रिश (चार विकेट) और हेलिन पटेल (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और कप्तान आयुष म्हात्रे (53) के शानदार अर्धशतक के दम पर भारतीय टीम ने शनिवार को अंडर-19 विश्वकप के वर्षा प्रभावित 24वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को डीएलएस पद्धति के तहत 141 गेंद शेष रहते सात […]

You May Like