बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर और अलीराजपुर में कार्यक्रम, पीएम मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे, किसानों और लाडली बहनों को मिलेगा लाभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक में जानकारी दी कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जबलपुर और अलीराजपुर में दो वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबलपुर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। भावांतर योजना के अंतर्गत आज का मॉडल रेट 4036 रुपए निर्धारित किया गया है। 13 नवंबर को किसानों के खातों में सीधे राशि अंतरित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष किसानों को हुई फसल हानि की राशि बाजार में फसल आने से पहले ही उनके खातों में पहुंचा दी गई थी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि लाडली बहना योजना के अंतर्गत अब बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह की राशि दी जाएगी। इसका अंतरित 12 नवंबर को सिवनी से किया जाएगा।सरकार के इन निर्णयों से किसानों और महिलाओं दोनों को सीधा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

Next Post

PM किसान निधि की तर्ज पर ट्रंप का ऐलान: अमीर छोड़कर हर अमेरिकी को मिलेगा $2000 टैरिफ डिविडेंड; टैरिफ नीति सख्त करने की घोषणा

Mon Nov 10 , 2025
नई दिल्ली, 10 नवम्बर (वार्ता): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ नीति को और सख्त बनाते हुए घोषणा की है कि अमीर लोगों को छोड़कर हर अमेरिकी को जल्द ही प्रशासन द्वारा वसूले गए टैरिफ में से $2000 दिए जाएंगे। उनकी इस घोषणा को भारत की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि […]

You May Like