मुंबई, मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ब्लैक अबाया और सिर पर स्कार्फ पहने नजर आईं।
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने फैशन और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों मलाइका दुबई में छुट्टियां मना रही हैं और वहां से लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका अंदाज पहले से काफी अलग नजर आ रहा है।
इस वीडियो में मलाइका ब्लैक अबाया और सिर पर स्कार्फ पहने दिखाई दे रही हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है। मलाइका अरोड़ा ने दुबई की मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का अबाया पहना और सिर पर मैचिंग स्कार्फ ओढ़ा। वीडियो में वह मस्जिद की खूबसूरत वास्तुकला को निहारती और वहां के शांत माहौल को महसूस करती नजर आ रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में कही दिल छूने वाली बात
मलाइका अरोड़ा अपने इस लुक में काफी सादगी भरी दिखाई दे रही हैं। मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां आप ठहरकर सोचने लगते हैं। कुछ जगहें दिल को छू जाती हैं। यह जगह भी कुछ ऐसी ही थी। उनके इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मस्जिद का शांत वातावरण उन्हें काफी पसंद आया।
फैंस को पसंद आया मलाइका अरोड़ा का नया अंदाज
मलाइका अरोड़ा के वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर किए, तो कुछ ने उनके लुक की तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ब्लैक अबाया में मलाइका का अंदाज इतना अलग है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। फिलहाल, मलाइका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। उनके फैंस को उनका यह सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
