सरदार पटेल की जयंती पर निकली जागरूकता रैली

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ग्वालियर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की संख्या में जागरूकता रैली निकाली गई जिसे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग में सरदार पटेल का राष्ट्रीय एकता में योगदान विषय पर उद्बोधन कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य वक्ता प्रो. दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि लौह पुरुष सरदार पटेल भारत की एकता एवं अखंडता के शिल्पकार थे. स्वतंत्रता के समय भारत छोटी-छोटी रियासतों में बात हुआ था.

सरदार पटेल ने अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता से जूनागढ़, हैदराबाद, भोपाल, कश्मीर सहित 562 से अधिक देसी रियासतों का भारत में विलय कराया. सैन्य विज्ञान विभाग के प्रोफेसर कपिल कौरव ने अपने उद्बोधन में बताया कि देश की प्रशासनिक एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा जैसी अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की बुनियाद रखी.
प्रोफेसर ज्योत्सना राजपूत ने बताया कि गुजरात का स्टैचू ऑफ़ यूनिटी उनकी इसी एकता की विरासत का प्रतीक है, इसके बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली, कार्यक्रम में प्रोफेसर दीपक कुमार शर्मा प्रोफेसर कपिल कौरव प्रोफेसर अनीता मेवाफरोश एवं प्रोफेसर रवि शंकर द्विवेदी उपस्थित थे

Next Post

क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा युवक पकड़ाया

Sat Oct 31 , 2026
इंदौर. लसूड़िया पुलिस ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते एक युवक को पकड़ा है. आरोपी अपने घर से मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से सट्टे का हिसाब चला रहा था. पुलिस ने मौके से लैपटॉप, पेनड्राइव, सट्टे के हिसाब वाला […]

You May Like