कर्मचारी चयन मंडल भर्ती परीक्षाओं के संचालन के प्रारूप नियमों पर 5 जून तक सुझाव आमंत्रित

भोपाल। कर्मचारी चयन मण्डल की भरती परीक्षाओं को संचालित करने के लिये नवीन प्रारूप नियमों को जारी करने के पूर्व जन-परामर्श के लिहाज से आमजन से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कनिष्ठ सेवा संयुक्त परीक्षा नियम, 2026 अधिसूचित किया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित नियमों के प्रारूप विभाग की वेबसाइट gad.mp.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया है कि प्रस्तावित नियमों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति, संस्था या हितधारक को कोई आपत्ति या सुझाव देना हो तो वे 5 जून 2026 तक लिखित रूप में अपने सुझाव ई-मेल sogad1@mp.gov.in पर प्रेषित कर सकते है। साथ ही gad.mp.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भी विभाग को सुझाव आदि दे सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त होने वाले सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Next Post

राजा भोज और महारानी कमलापति के नाम पर जारी होंगे स्मारक डाक टिकट

Thu May 21 , 2026
भोपाल। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने परमार शासक सम्राट राजा भोज और गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी कमलापति के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। सांसद शर्मा ने दोनों ऐतिहासिक विभूतियों के योगदान को […]

You May Like