राजा भोज और महारानी कमलापति के नाम पर जारी होंगे स्मारक डाक टिकट

भोपाल। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने परमार शासक सम्राट राजा भोज और गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी कमलापति के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। सांसद शर्मा ने दोनों ऐतिहासिक विभूतियों के योगदान को चिरस्थायी बनाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार को पत्र लिखकर यह मांग की थी, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

सांसद शर्मा ने कहा कि राजा भोज ने शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, स्थापत्य, जल प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। भोपाल का बड़ा तालाब उनकी दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। वहीं महारानी कमलापति को साहस, त्याग, स्वाभिमान और नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के नाम पर जारी स्मारक डाक टिकट प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे।

Next Post

भोपाल और इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र नई सड़कों से होगा समृद्ध : सीएम डॉ.यादव

Thu May 21 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तेजी से निर्मित हो रही सड़कें नागरिकों को विकास का पूरा लाभ दिलवाने में सहयोगी हैं। इनसे 2 मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों भोपाल और इंदौर-उज्जैन की अर्थव्यवस्था को प्रत्यक्ष लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है। भविष्य में जबलपुर और ग्वालियर मेट्रोपॉलिटन […]

You May Like